सगड़ी, आजमगढ़ | 19 जुलाई 2025


शनिवार को पूर्व विधायक स्वर्गीय सर्वेश सिंह ‘सीपू’ की बारहवीं पुण्यतिथि पर जीयनपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिजनों, समर्थकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
गौरतलब है कि 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर आवास के सामने बदमाशों ने गोली मारकर स्व. सर्वेश सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले में उनके साथ मौजूद भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी मौत हो गई थी। इस दर्दनाक घटना की याद में हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक वंदना सिंह, जो स्व. सीपू सिंह की पत्नी हैं, ने गहरी संवेदना व्यक्त की,
संतोष सिंह ‘टीपू’, जो सीपू सिंह के परिजन हैं, उन्होंने कहा:
“सीपू भैया क्षेत्र की जनता के लिए समर्पित थे। उनका जीवन समाज सेवा को समर्पित था। हम सभी का प्रयास रहेगा कि उनकी सोच और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाएं और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरें।”
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह स्वतंत्र देव सिंह मुन्ना अनुराग सिंह ब्लाक प्रमुख डॉ अशोक सिंह अनीता सिंह सिद्धार्थ सिंह राठौर, अरुण सिंह, धैर्य सिंह, कृतिका सिंह, सुमन सिंह, नीतू सिंह, रेखा सिंह, बलराज सिंह नागेंद्र यादव, पिंटू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, शुभचिंतक व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्माओं के सपा बसपा भाजपा ने दलीय सीमा तोड़कर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।