ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। सपा महिला नेत्रियों ने पूर्व सीएम और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव की पत्नी कन्नौज से पूर्व सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कार्यवाही को लेकर मंगलवार को जिले के एसपी को ज्ञापन सौंपा है। मौलाना द्वारा कन्नौज जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव के खिलाफ उपरोक्त मौलाना ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसको लेकर पूरे प्रदेश के कई जिलों में सपाइयों ने अपना विरोध भी दर्ज कराया था।
आज मंगलवार को जिले में सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कन्नौजिया के नेतृत्व में संगठन की महिलाओं ने एसपी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए मौलाना के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्यवाही की मांग की। महिला जिलाध्यक्ष कंचन कन्नौजिया का कहना था कि मौलाना की टिप्पणी महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। एक टीवी चैनल पर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल दोषी मौलाना द्वारा किए गया वो बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
संगठन की अंगूरी दहाड़िया, रीना दिवाकर, अर्चना मिश्रा, सीता देवी, संगीता पांडे, मनोरमा देवी, सोमवती आदि ने भी अपने अपनी बात रखी, और मौलाना पर कार्यवाही को लेकर जिलाध्यक्ष के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा।