ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कन्नौज। जनपदभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। मंदिरों और घरों में सजावट, झाँकियों और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है।
नगर और कस्बे के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। जगह-जगह सजाए गए झूलों और झाँकियों में बच्चों ने नन्हे-कन्हैया और राधा का रूप धारण कर सबका मन मोह लिया। श्रद्धालु छोटे-छोटे बच्चों को माखनचोर और बंसीधर के स्वरूप में देखकर भावविभोर हो उठे। देर रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इस अवसर पर मंदिरों में रासलीला और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
ग्रामीण अंचलों में भी जन्माष्टमी का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।


