ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन उत्तराखंड बाजपुर /उधमसिंह नगर: बेरिया रोड स्थित डी.ए.वी पब्लिक स्कूल प्रदर्शनी में चंद्रयान-3 मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।अभिभावक अध्यापक संगोष्ठी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसमें मुख्य रूप से चंद्रयान-3 विज्ञान,सामाजिक विज्ञान एवं अन्य विषयों से संबंधित मॉडल चार्ट प्रदर्शित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर लोकार्पण का शुभारंभ किया।पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने संबोधित करते हुए कॉलेज को जाने वाले मार्ग के निर्माण करने की घोषणा की।चंद्रयान-3, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान इतिहास,भूगोल हिंदी,के मॉडल चार्ट एवं उत्तराखंड की संस्कृति परंपरा का सुंदर प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने विस्तृत जानकारी प्राप्त कराई। में 11वीं विज्ञान वर्ग में आदित्य, हिमांशी एवं रूबी ने रोबर,,लिब एप एक्स, विक्रम लैंडर मॉडल में क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। गणित वर्ग में, समीर वैष्णवी योगिता नरगिस नैतिक गुप्ता अभिमन्यु गणित के मॉडल में कामत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। मानवी भट्ट, कनिष्का, नैना, कंगना गुप्ता, ने सामाजिक विज्ञान मॉडल में प्रथम स्थान नवजीत,मुकुल, गोपाल, हर्षित, अनन्य ने द्वितीय स्थान तथा शिवांगी, वैष्णवी,शीतल, जगदीप, अनंत, कौशल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने बताया कि विज्ञान महोत्सव का आयोजन करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान प्रदर्शनी में माध्यम से विज्ञान के प्रति जिज्ञासा में वृद्धि करना है, जिससे हम सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें।विज्ञान प्रदर्शनी में जिस प्रकार से छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी लगाई है।जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य विषयों के प्रति रुचि जागृत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *