आजमगढ़। लोकसभा चुनाव 2024 में लोकसभा क्षेत्र नगीना जिला बिजनौर से भीमआर्मी चीफ एवं आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद जी 512552 वोट पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के ओम कुमार से 151473 वोट से जीत दर्ज किए।
इस विशेष अवसर पर भीमआर्मी आज़ाद समाज पार्टी जनपद आजमगढ़ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बाबा साहब डॉ आंबेडकर पार्क आजमगढ़ में इकट्ठा होकर , बाबा साहब को माल्यार्पण करने के बाद एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी मनाया गया।
इस अवसर पर भीमआर्मी मंडल अध्यक्ष मा शोभा प्रसाद , जिला संयोजक मा शेषनाथ राव , आज़ाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मा. रमेश चमार , पूर्व जिलाध्यक्ष ए के आनन्द एवं धर्मवीर भारती जी , जिला उपाध्यक्ष मा सहिलेश जी , मंडल संयोजक लीगल सेल मा जनार्दन एडवोकेट के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद जीत पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाटी मिठाई मनाया जश्न
ईस्ट इंडिया टाइम्स से ज्ञानेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *