-मृतका के ससुर पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

फ़िरोज़ाबाद/
शिकोहाबाद। नगर के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी में दिन दहाड़े दोपहर एक बजे के करीब एक महिला की उसके कमरे में ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। मौके पर पुलिस को कारतूस भी नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस के अनुसार महिला की हत्या बंटवारे को लेकर की गई है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी मृतका का ससुर है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी राजकुमार चैहान फौज से सेवानिवृत हैं। उनके चार बेटा हैं। बड़े दोनों बेटा बाहर नौकरी करते हैं। जबकि छोटे दोनों बेटा शिकोहाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे है। मामला सोमवार दोपहर एक बजे के करीब का है। अचानक महिला के कमरे में गोली की आवाज आती है। गोली चलने की आवाज के साथ मोहल्ले के लोग बाहर आते हैं। लेकिन उन्हें कोई कुछ दिखाई नहीं पड़ता। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद मृतका का ससुर घर से निकलता है और पैदल ही हाईवे की तरफ चला जाता है। हादसे की जानकारी थाना पुलिस और डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ प्रवीन कुमार और प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला की हत्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया और एसएसपी सौरभ दीक्षित भी घटना स्थल पर पहुंचे। फील्ड यूनिटन ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने महिला के मामा और पति को फोन पर घटना की सूचना दी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही लोग शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गये हैं। संदीप उन्नाव में पीएनसी कंपनी में स्टोरकीपर के रूप में कार्य करता है। जबकि उसकी पत्नी मृतका उमा देवी अपने दो बच्चे अवनी (7) और अंश (3) के साथ घर पर रह रही थी। दोनों बच्चे ब्राइट राइडर स्कूल में पढ़ते हैं। अवनी कक्षा चार में और अंश कक्षा एक में पढ़ रहा है। मां की मृत्यु के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मां की मृत्यु और पिता के यहां ना होने से दोनों बच्चों को पड़ोस की महिला ने रख लिया। दोनों ही बच्चे सहमे हुए हैं। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतका के ससुर पर रिवाल्वर और रायफल के लाइसेंस हैं। गोली किससे मारी है, इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *