ईस्ट इंडिया टाइम्स ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन

उत्तराखंड
काशीपुर विकास खण्ड काशीपुर के ग्राम प्रधान संघ के ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के ऐतिहासिक निर्णय का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को पत्र सौंपा।
सोमवार को सौंपे पत्र में ग्राम प्रधानों ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में ऐतिहासिक निर्णयों के कारण राज्य पूरे भारतवर्ष में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उनके द्वारा प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासन बनाने का जो ऐतिहासिक फैसला लिया गया है वह एक अधिसूचना नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष के लिए नजीर है। ग्राम प्रधान संगठन ने उक्त ऐतिहासिक निर्णय का सीएम का आभार प्रकट किया है। साथ ही लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई के प्रशासन नियुक्त करने के फैसले पर सम्पूर्ण ग्राम प्रधान संगठन पूर्ण निष्ठा से अपनी ग्राम पंचायत पर कार्य करेंगे एवं सम्पूर्ण ग्राम प्रधान संगठन आपका ऋणी रहेगा। पत्र सौंपने वालों में राजेश प्रधान, संजय चैधरी, गजेंद्र सिरोही, बालेश, सुमन देवी, चन्द्रकांता चैधरी आदि विकासखण्ड काशीपुर के ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *