लेखपाल को साजिशन फंसाए जाने पर लेखपाल संघ हड़ताल पर, जमकर किया विरोध
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
कायमगंज तहसील परिसर मे शनिवार को लेखपाल संघ के दर्जनों पदाधिकारी समाधान दिवस के दौरान दरी बिछा कर बैठ गए और कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग का फील्ड कर्मचारी है। जिसका संबंध जनता से होता है। जनता के भूमि विवाद समेत अधिकांश समस्याओं से संबंधित संदर्भ निस्तारण के लिए लेखपाल के पास आते है। दो पक्षो के विवाद के निरस्तारण संबंधित की गई कार्रवाई से किसी एक पक्ष का असंतुष्ट होना स्वभाविक हैं। ऐसे में देखा गया कि प्रदेश के कई स्थानों पर साजिशन राजस्व कर्मियों को एंटी करप्शन टीम के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जबकि लेखपाल द्वारा न कोई रिश्वत मांगी गई न ही रिश्वत प्राप्त की गई। इस तरह के साजिश हो रहे है। इस दौरान लेखपाल संघ के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को सौपा।
Post Comment