ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट राजेन्द्र सिंह धुआँधार

कन्नौज। कलेक्ट्रेट परिसर में आज कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे पर जनपद के कांग्रेसियों में रोष फैल गया। और कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया।कांग्रेस पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश पालीवाल की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं की भीड़ कन्नौज कलेक्ट्रेट पहुंची। यहां प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस जनों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन पर दर्ज हुए मुकदमे का विरोध करते हुए निवर्तमान जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आवाज को उठाने वाले पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज कर तानाशाही पर उतारू है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रच रही है। इसीलिए उनकी आवाज उठाने वाले पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कलेक्ट पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। राज्यपाल को संबोधित इस ज्ञापन में पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग उठाई गयी है। ज्ञापन देने के बाद निवर्तमान उपाध्यक्ष तारिक बशीर ने कहा की अगर पूर्व मंत्री पर दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया जाता है तो कांग्रेस जल्द बड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में रमाशंकर राठौर, अशोक कनौजिया, एहसान उल हक, सत्य प्रकाश शर्मा, श्यामू, इमरान अली, मोहम्मद शमशाद खान, कलीम खान, डॉक्टर जहीर सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *