भीषण कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिरी कार सवार छह लोग घायल
ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार
कन्नौज। देव स्थान से पूजा कर लौट रहे कार सवार भीषण कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर बंबा में गिर गई। हादसे में कार सवार छह घायल हो गए। सभी घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर निवासी रिशू परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शुक्रवार को वह पुत्र मनु (तीन माह) की जखैया महाराज के दरबार में होने वाली पूजा के लिए परिवार के साथ गांव आए थे। शनिवार को वह पूजा के लिए जसराना गए थे। लौटते समय सुबह छह बजे भीषण कोहरे के कारण कार चालक को रास्ता स्पष्ट नहीं दिखाई दिया। इस कारण चतुरीपुर गांव के पास कार अंनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी।
कार में सवार रिशू, कमला देवी, मनु, शिवशंकर, सुषमा, कान्हा घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकालकर इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। इलाज के बाद हालत में सुधार होने के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
Post Comment