कवि मनोज चौहान को मिला नवरत्न काव्यचेतना सम्मान।
रिपोर्ट राजीव दुबे।
कुरावली/मैनपुरी।
क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी वीर रस के कवि मनोज चौहान को मेरठ के नौचंदी मेले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवरत्न काव्य चेतना सम्मान से नवाजा गया। उनकी इस उपलब्धि पर नगर व क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी।
क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर निवासी वीर रस के कवि मनोज चौहान विगत 12 वर्षो से कवि सम्मेलन मंच,टीबी चैनल व आकाशवाणी पर कविता पाठ कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
मेरठ नगर के ऐतिहासिक नौचंदी मेला में मेला नवचंडी हिंदी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांति कवि सौरभ जैन,संस्था प्रमुख कवयित्री डॉ.अनामिका जैन अम्बर,वीर रस के राष्ट्रीय कवि डॉ.हरिओम पंवार द्वारा कवि मनोज चौहान को नवरत्न काव्यचेतना सम्मान से सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि पर नगर व क्षेत्र के लोगों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
[7:53 pm, 19/7/2024] +91 70079 06310: 5
Post Comment