पुलिस अधीक्षक के द्वारा आए फरियादियों की सुनी गई जन समस्याएं।
दैनिक ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट मनोज कुमार सोनी।
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0068-1-1024x576.jpg?v=1737818985)
![](https://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250125-WA0033-3-1024x577.jpg?v=1737819009)
सोनभद्र/मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति की जा रही जनसुनवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की जन समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया जनसुनवाई एवं महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही निर्देशित किया जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय/थाने में जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।
Post Comment