भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली ने पूरे जिले में शक्ति केन्द्र स्तर पर श्रद्धेय अटल जी की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया।
सिंगरौली जिले के प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर अटल जी की जयंती को मनाया गया तथा पार्टी द्वारा तय वक्ताओं ने अटल जी की जीवनी तथा उनके सामाजिक तथा देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। बैढऩ मंडल के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 40 अंबेडकर चौक के पास आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता एवं विधायक रामनिवास शाह स्वयं सहभागी रहे तथा अटल जी के अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला तथा गरीबों के बीच कंबल वितरित कर अटल जी की जयंती मनाई। इस कार्यक्रम में अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप चौबे की रही। अटल जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संध्याकाल में एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। जिसमें सर्व प्रथम अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई । जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में समस्त गणमान्य कवियों का स्वागत अभिनन्दन किया तथा तथा अटल जी की जीवनी का संक्षिप्त परिचय श्रोताओं को दिया। जिलाध्यक्ष ने अटल जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल को स्वर्णिम बताते हुए कहा कि अटल जी के नेतृत्व में पहली बार स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत विश्व की शक्ति के रूप में स्थापित हुआ था। उनकी दी हुई रफ्तार को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। आभार प्रकटन का कार्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य ने किया।इनकी रही उपस्थितिकार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक राम निवास शाह, पूर्व विधायक रामलल्लू वैश्य, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेमवती खैरवार, आशा यादव, सरोज शाह, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, अरविंद तिवारी, पूनम गुप्ता, सविता जैन,विनोद चौबे, कोषाध्यक्ष हरिदास गुप्ता, कार्यालय मंत्री कृष्ण कुमार कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष भारतेन्दु पांडेय, संदीप झा, संदीप चौबे, एक्सिस चंद वैश्य, वरिष्ठ नेता नरेश शाह, संतोष वर्मा, संपत शाह, किरण सोनी, मीना चौबे तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post Comment