ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी और बॉयलर में प्रेशर उठान न हो पाने के कारण गन्ना पेराई कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। इससे मिल प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरे बनी हुई है। शुक्रवार सुबह नौ बजे मिल का चार नम्बर रोलर किसी लोहे की भारी वस्तु आ जाने से तकनीकी खराबी के कारण दिक्कत आ गई। इस कारण बैगास का बॉयलर तक पहुंचाना बंद हो गया। बॉयलर का प्रेशर डाउन हो जाने से पेराई बंद हो गई थी। शनिवार शाम तक गाजियाबाद से नया रोलर मंगाकर पेराई चालू की गई। लेकिन ओवर साइज रोलर होने के कारण रविवार दोपहर पेराई फिर बंद हो गई। सोमवार तक पेराई चालू नहीं हो सकी। मिल के मुख्य अभियन्ता आरएल बघेल ने बताया कि रोलर को दुरस्त कराने का कार्य चल रहा है। जिसके ठीक होने पर पुनः पेराई कार्य शुरू हो सकेगा। उन्होंने बताया कि बाहर से मंगाए गए नए रोलर का डाई मीटर अधिक था,जिस कारण बॉयलर में बैगास कम पहुंच पा रही थी और प्रेशर नहीं उठ पा रहा था। उन्होंने बताया कि प्रेशर बनाने के लिए बाहर से बेगास मंगाई गई है। जिसके देर शाम तक पहुंचने की सम्भावना है।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।