ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव मऊ रसीदा बाद निवासी निर्मला पत्नी सोवरन सिंह को गंभीर हालत मे परिजन सीएचसी लाये जहाँ उसके पति सोवरन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी निर्मला से उसके कलयुगी पुत्रो ने शराब के लिए रूपये मांगे थे जिस पर उसकी उक्त पत्नी ने रूपये देने से मना कर दिया रूपये देने से मना करने पर सोवरन सिंह का आरोप है की उसके पुत्रो ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और एक ने हाथ पकडे वहीं दूसरे ने उसे कीटनाशक मच्छर लोशन पिला दिया। गंभीर हालत मे महिला को सीएचसी भर्ती कराया गया।

By hi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।