×

मजदूरी के 300 रुपए मांगने गए राजमित्री की हत्या, खेत में मिला शव

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
शिवरईमठ गांव में मजदूरी के रुपए मांगने गए राजमित्री की हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में मिला है। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दंपति व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के शिवरईमठ गांव निवासी रक्षपाल राज मिस्त्री का कार्य करता था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह अपने मजदूरी के रुपए मांगने गांव के ही भारत के घर गया था। वहां भारत के घर बालों ने आरोप लगाया उसकी पुत्री नहा रही थी वह घर में क्यों घुसा। परिजनों का आरोप है कि वहां भारत और उसकी पत्नी शशि समेत अन्य परिजनों ने रक्षपाल से गाली-गलौज की। थोड़ी ही देर बाद रक्षपाल का शव श्याम सिंह के खेत में पड़ा मिला। जब परिजन मौके पर पहुंचे और उसे हिलाया-डुलाया तो वह मृत पाया गया। मृतक के गले पर रगड़ के निशान भी देखे गए हैं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि भारत और उसके करीब दो अज्ञात साथियों ने मिलकर रक्षपाल की हत्या की है। घटना की जानकारी कर सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पर सीओ संजय वर्मा, इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर नमूने लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बृजराम की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनुराग मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असल स्थित और साफ होगी। सीओ ने बताया जांच में हत्या का मामला सामने आ रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही।

Post Comment

You May Have Missed