×

पानी की टंकी का वाल्व खराब, घरो तक नहीं पहुंची वाटर सप्लाई, लोग रहे परेशान

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
नगर पालिका की पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया। सुबह से ही हैंडपंपो पर लोगों की भीड़ लगी रही। नगर में 4 हजार वाटर कनेक्शन है।
नगर के पटवनगली रोड स्थित नगर पालिका की 9 लाख लीटर पानी की टंकी से नगर को वाटर सप्लाई की जाती है। करीब चार हजार लोगो के घरों तक पानी पहुंचता है। गुरुवार को तड़के टंकी का वाल्व खराब हो गया। इससे नगर के लोगो के घरो तक वाटर सप्लाई नहीं पहुंच सकी। जब पानी की सप्लाई नहीं आई तो नगर पालिका के कर्मचारियेां के पास फोन घनघाने लगे। काफी देर इंतजार के बाद वाटर सप्लाई न आने पर लोगो ने दूर दराज लगे हैडंपप का सहारा लिया। हैडपंप पर भीड़ देखी गई। इधर सुबह बिजली आपूर्ति न होने से समर पंप नहीं चल सके। इससे काफी दिक्कत हुई लोगो के छतों पर टंकिया खाली हो गई। बिजली आपूर्ति आने पर पानी भरा गया। इसके अलावा रोजमर्रा के कामकाज निपटाए गए। इधर टंकी पर तैनात कर्मचारी ने मामले की जानकारी नगर पालिका के जेई को दी। कर्मचारियों की मदद से वाल्व सही करने का कार्य दिनभर चलता रहा। नगर पालिका के विजय कुमार ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है। उसे सही कर लिया गया है। शाम को वाटर सप्लाई नगरवासियों को दी जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed