भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल शनिवार को।
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजय कुमार /

गोरखपुर/ भगवान श्री चित्रगुप्त की शोभायात्रा चैत्र पूर्णिमा 12 अप्रैल शनिवार को सांयकाल 06:00 बजे से श्री चित्रगुप्त मंदिर बक्शीपुर से निकलेगी।
यह जानकारी देते हुए कायस्थ संजय भैया चैत्रवंशी, राष्ट्रीय संरक्षक राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच ने बताया कि शोभायात्रा श्री चित्रगुप्त मन्दिर से निकल कर अग्रसेन तिराहा – विजय चौराहा – गणेश चौराहा – कचहरी चौराहा – नगर निगम तिराहा से होकर अग्रसेन तिराहा होते हुए पुनः भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर बक्शीपुर पंहुचेगी।
ततपश्चात महाप्रसाद ग्रहण करने के उपरांत पारिवारिक सहभोज के साथ शोभायात्रा समाप्त होगा।
उन्होंने सभी बन्धुओं से निवेदन किया है कि है कि अपने परिवार मित्र एवं शुभचिंतकों के साथ शोभायात्रा में शामिल हो कर महाप्रसाद ग्रहण करें और पुण्य के भागी बनें।
Post Comment