ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा थाना तालग्राम का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कार्यालय, मेस, आरक्षी बैरक एवं सम्पूर्ण थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच की गई और उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया साथ ही अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के अंतर्गत चलाए जा रहे अभियानों तथा थाना पर नियुक्त सभी उपनिरीक्षक व निरीक्षक के कार्यों की समीक्षा की गई तथा थाना पर तैनात बीट आरक्षियों की बीट बुक को चैक कर उनसे बीट क्षेत्र से संबंधित जानकारी ली गयी तथा बीट बुक को अध्याविधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया, निरीक्षण के दौरान महोदय ने ग्राम प्रहरी (गांव पुलिस) से वार्ता कर उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति सतर्क और अनुशासित रहने के निर्देश दिए तथा ग्राम प्रहरी विश्वनाथ को उत्कृष्ट सेवा प्रदर्शन के लिए नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *