ईस्ट इंडिया टाईम्स रिपोर्ट
संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद/
राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में सदस्यता अभियान चलाया गया। बैठक में प्रदेश सचिव सदस्यता प्रभारी आमिर साबरी मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में सदस्यता अभियान चला। प्रदेश सचिव ने कहा बाबा साहब की जयंती से शुरू हुआ सदस्यता अभियान सितंबर तक चलेगा प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में गांव गांव और हर घर पर लोक दल को पहुंचाने का काम किया जाएगा।
जिला अध्यक्ष सूरज सिंह चौहान ने कहा राष्ट्रीय लोक दल वास्तव में किसानों गरीबों और मजदूरों की पार्टी है पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क से लेकर संसद तक जरूरतमंदों की समस्याओं को उठाते रहते हैं अभियान पूरा हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष ने बसपा ब आम आदमी पार्टी को छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का संगठन में स्वागत किया उन्हें लोक दल की सदस्यता कार्ड सौंप कर सम्मानित किया।बैठक में अनिल सिंह धीरेंद्र सिंह अवनीश तोमर सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।