ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान


कायमगंज/फर्रुखाबाद
अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक बैठक सब्जी मंडी जबाहरगंज मे संपन्न हुई। बैठक मे नगर कायमगंज मे चल रही बिद्युत बिभाग के निकम्मेपन पर चर्चा हुई। नगर की ख़राब बिद्युत व्यवस्था को लेकर नगर की जनता रोष व्याप्त है। भीषण गर्मी के चलते बिद्युत वितरण कुछ ही घंटे हो रहा है। जिसके चलते तरह तरह की बीमारिया उत्पन्न हो रही है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। जब कि प्रदेश सरकार के आदेश है कि तहसील स्तर पर 20 घंटे बिद्युत वितरण किया जाय। उन्होंने आगे कहा कि कायमगंज का जे ई मुस्लिम समुदाय का होने के कराण सरकार की छवि ख़राब करने की मंसा से सरकार के आदेशों का उलंघन करता चला आ रहा है। बिद्युत वितरण 20 घंटे की जगह मात्र 7 या 8 घंटे ही बिद्युत वितरण कर रहा है। वो भी बीच बीच मे लम्बे समय के लिए बिद्युत कट करता रहता है। हिन्दू महासभा मांग करती है। कि अगर 36 घंटे के अंदर बिद्युत व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित नहीं की जाती तो अखिल भारत हिन्दू महासभा शिवाला भवन स्थित हनुमान मंदिर पर आमरण अनशन के लिए बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी बिद्युत बिभाग व तहसील प्रशासन की होगी। वहीं अखिल भारत हिन्दू महासभा ने कायमगंज जे ई जावेद खान का पुतला फूक कर विरोध प्रकट किया। और कहा कि जनता मांग करती है कि जे ई जावेद खान को तत्काल हटाया जाय।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश मंत्री प्रदीप सक्सेना, तहसील अध्यक्ष अनूप चौवे, दिनेश बाथम,जाय सक्सेना, लखन कौशल, दिलीप, रिंकू कौशल, श्यामू कौशल, शिव मंगल कौशल, किशन बाथम आदि लोग मौजूद रहें।