ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जनसमस्याओं का समाधान ना होने से नगर पालिका के खिलाफ भाजपाइयों का गुस्सा सोमवार को साफ दिखाई दिया। उत्तेजित भाजपाइयों की पालिकाध्यक्ष से बहस भी हुई उनका घेराव किया गया, अध्यक्ष प्रतिनिधि के कमरे में तालाबंदी भी कर दी। भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार, योगी सेवा प्रमुख पवन पांडे, गोपाल पांडे, की अगुवाई में दर्जनों भाजपाई सोमवार को कन्नौज शहर पालिका पहुंचे। यहां भाजपाई नेताओं का कहना था कि बीते समय में नगर में नगर पालिका में कार्यरत स्वर्ग वाहन और फ्रिजरों में पानी की समस्या को उठाया गया था, इसके अलावा जन समस्याओं को लेकर सदर एसडीएम को समय से समस्याओं के निदान के लिये ज्ञापन भी सौंपा गया था।
उत्तेजित भाजपाइयों का कहना था कि, समय गुजरने के बाद भी कन्नौज नगर पालिका की कमी और अधिकारियों की अनदेखी के कारण नगर की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। इसी को लेकर सोमवार को भाजपाई नेता कार्यकर्ताओं के साथ शहर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां पालिका अध्यक्ष हाजी रईस का उपरोक्त लोगों ने घेराव किया, इस दौरान पालिकाध्यक्ष की हंगामा कर रहे लोगों से बहस भी हुई। समस्याओं के निदान को पालिका पहुंचे भाजपाइयों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुये पालिका में अध्यक्ष प्रतिनिधि के कमरे में तालाबंदी तक कर दी।
इतना ही नहीं शहर की समस्याएं हल ना होने पर पूरी पालिका को तालाबंदी की चेतावनी भी दी।
प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता संजय मिश्रा, श्याम जी मिश्रा, त्रिलोकी बाजपेई, नीतीश तिवारी, जिमी वाल्मीक, आकाश कश्यप आदि रहे।