ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जिले में लगभग हर जगह अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर जगह जगह योग का अभ्यास करते लोग नजर आये। 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर
पुलिस लाइन में पुलिस के अधिकारी, तो कलेक्ट्रेट परिसर में शासन के अधिकारी और कर्मी योग करते नजर आये। मंत्री से लेकर विधायक, राजनैतिक दलों के लोगों से लेकर स्कूल कॉलेज, पार्कों सहित अन्यत्र जगहों पर योग ही योग होता नजर आया।
कन्नौज के परेड ग्राउंड में आयोजित योग कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी विनोद कुमार, ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रतिभाग किया।
यहां योग प्रशिक्षक ने योग के लाभ के बारे में मौजूद सभी को बताया कि आज जीवन में स्वस्थ रहने को योग की क्या महत्ता है।
योग दिवस के अवसर पर अस्पतालों, घाटों से लेकर घरों में भी लोगों ने योग करके योग दिवस मनाया।
सुबह जगह जगह योग कार्यक्रमों के आयोजन से एक अलग ही नजारा साफ नजर आ रहा था।