×

एचटी लाइन से महिला चिपकी हालत गंभीर, बचाने आया पति भी झुलसा

* ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/फर्रुखाबाद गांव पितौरा में घर के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आने से महिला गंभीर रुप से झुलस गई। बचाने आय़ा पति भी झुलस गया। नगर से सटे गांव पितौरा निवासी नन्ही देवी के घर के उपर से एचटी लाइन गुजर रही है। गुरुवार की सुबह नन्ही देवी छत पर कपड़े सुखाने की गई थी। तभी अचानक कपड़े डालते वक्त वह एचटी लाइन की चपटे में आ गई। करंट की चपेट में आने वह गंभीर रुप से झुलस गई। बचाने गया उसका पति ननकू भी चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजन नन्ही देवी के सीएचसी लेकर दौड़े। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

Post Comment

You May Have Missed