ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।
डाक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल में पड़ोसी जनपद
हरदोई के गांव जहानपुर मालिया थाना पाली निवासी
नीतू पत्नी मोहित तिवारी आज दोपहर अपने घर पर सो रही थी। सोते समय उसको सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत खराब होने लगी। परिजन उपचार के
लिए डॉक्टर राममनोहर लोहिया अस्पताल लाये डाक्टर अभिषेक चतुर्वेदी ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। नीतू की मां की बचपन में देहान्त हो गया था। पिता सुधीर का भी 2 बर्ष पूर्व देहान्त हो गया था। ससुराल वालों से विवाद चल रहा था इसलिए वह अपने मायके चाचा बलराम के घर रह रही थी। नीतू के दो बच्चे हैं आरव 4 वर्ष और तन्मय 3 बर्ष का है। मौत की सूचना मिलते ही चाची वन्दना और परिजनों का बुरा हाल है।