ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार


कननौज। संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में एक भव्य और प्रेरणादायक सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय, समता और लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनः स्थापना और जन-जागरण के उद्देश्य से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ विधायक इंद्रजीत सरोज ने शिरकत की। उन्होंने संविधान की आत्मा समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, न्याय, स्वतंत्रता और समानता को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के वंचित, शोषित, पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रहने की बात दोहराई 2027 में सरकार बनाने का काम पीडीए के लोगों की अहम भूमिका होगी। आज आपकी लड़ाई लड़ने वाला अगर कोई नेता है वो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं हमारे लोग समाजवादी विचारधारा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कन्नौज सांसद अखिलेश यादव को हमेशा मज़बूत करने का काम करेंगे। हम लगातार 5 बार से विधायक हूँ हमको बसपा से निकाला गया था उसके बाद जबसे सपा में शामिल हुआ हूँ उसी दिन बचन दे दिया था कि जब तक सांसे हैं मैं समाजवादी पार्टी में ही रहूँगा शोषित बंचितों दलित अल्पसंख्यक, पिछड़ों, की आवाज़ उठाता रहूँगा।
सभा का संचालन डॉ. रामसेवक राजपूत (जिला महासचिव) द्वारा बेहद शालीनता और संगठित तरीके से किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कलीम खान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ही भारत की आत्मा है और भाजपा सरकार की नीतियाँ आए दिन इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं, जिसका समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। अनिल प्रताप सिंह (जिला प्रभारी) ने कहा कि संविधान को बचाने की जिम्मेदारी आज प्रत्येक नौजवान के कंधों पर है। पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी व पूर्व विधायक श्री कल्याण सिंह दोहरे ने सामाजिक न्याय की दिशा में बाबा साहेब अंबेडकर और डॉ. लोहिया के योगदान को याद करते हुए, अखिलेश यादव की नीतियों को उनका सच्चा अनुयायी बताया।
धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे पर बल देते हुए भाजपा की विभाजनकारी राजनीति की कड़ी आलोचना की। युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर केंद्रित विचार रखे और कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान की मूल भावना को साकार करने हेतु संकल्पित है।
प्रदेश उपाध्यक्ष इरफ़ानुल हक कादरी ने कहा कि जब-जब संविधान पर संकट आया है, समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर उसका बचाव किया है।
वरिष्ठ सपा नेता अनिल पाल एवं राष्ट्रीय सचिव रामशंकर सिंह लोधी ने समाजवादी विचारधारा को संविधान के मूल मूल्यों के अनुकूल बताते हुए भाजपा की मनुवादी सोच को संविधान विरोधी करार दिया। सपा नेता यश कुमार दोहरे एवं प्रदेश सचिव आकाश शाक्य ने संविधान के सामाजिक न्याय वाले स्तंभ पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा ही समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता है।
युवाओं को संविधान की जानकारी और उसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन एवं विधानसभा अध्यक्ष कन्नौज प्रवल प्रताप सिंह बघेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव व पूर्व सदस्य जिला पंचायत राजेश यादव ने भी अपने सारगर्भित विचार रखे और संविधान को जनजीवन में उतारने का आह्वान किया।
सभा में सैकड़ों कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, शिक्षक, अधिवक्ता, छात्र और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और संविधान के संरक्षण का संकल्प दोहराया।
इस दौरान विजय यादव कार्यालय प्रभारी,सन्तोष यादव पूर्व जि0पं, हुकुम सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत सदस्य,
शरद यादव विधानसभा अध्यक्ष तिर्वा, उमेश पाल विधानसभा अध्यक्ष छिबरामऊ , रंजनीकान्त यादव पूर्व प्रमुख ,अंशू पाल जिलाध्यक्ष, आरिफ जमा खांं, मोहसिन खान जानू चेयरमेन तालग्राम,जोनप्रभारी नेम सिंह यादव,राकेश कटियार, छोटे ठाकुर, भानू गुप्ता,कोशर जमील, मुस्तोहसन नगर अध्यक्ष, यशवीर भदौरिया,मुकीम खांन नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता नगर अध्यक्ष, शहिद बारसी, राकेश कठेरिया,रामवीर कठेरिया ,अजय कश्यप,जीशान सभासद, गुफरान अहमद,कल्लू पाल, संदीप यादव,गुलसाद अहमद, मुकुट सिंह यादव जि0 पं0 ,मुजम्मिल खान, नितिन यादव, शिब्बू तिवारी,तुफैल अहमद,मुज्जफर अली, अनुराग यादव आदि उपस्थिति रहे।