ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट भीमसेन नायक/

बहराइच। राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल की ओर से कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को शहर के बंजारी मोड़ ग्रीन सिटी नगीन कॉरपोरेट के सामने स्थिति जिला कार्यालय पर आहुति की गयी। पूर्व सूचना के आधार पर आयोजि इस बैठक कार्यक्रम के मुख्यातिथि
राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष रामजी तिवारी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डी के मिश्रा ने, तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि, आगामी विधानसभा 2027 का चुनाव हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण है, जिसके लिये हमें अपनी पहचान पंचायत चुनाव से बनाना है, सभी कार्यकर्ता एक जिम्मेदारी के साथ कमर कस लें, और वृह्द रूप से सदस्य्ता अभियान चलाएं, फिर बूथ तक कमेटी गठित कर राष्ट्रवादी किसान क्रांति दल, को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर बंदना मिश्रा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, संतोष उपाध्याय, अदालत प्रसाद पांडे जिला सचिव, रंजना पाठक, नीतू मिश्रा, बबिता पांडे, महेंद्र अवस्थी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, सत्येंद्र पांडे नानपारा विधानसभा अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।