ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। प्रदेश में बसपा पार्टी की उदासीनता के चलते दलित समाज बिखरने लगा है। कभी बसपा का झंडा थाम कर सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर जिले में काम करने वाले दलित समाज के तकरीबन एक दर्जन कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जोनल प्रवक्ता विवेक नारायण मिश्र पिछले कई वर्षों से लगातार पार्टी का जनाधार बढ़ाने में लगे हुए हैं, श्री मिश्र के प्रयासों के चलते कांग्रेस ने अब तक बसपा पार्टी के दलित कार्यकर्ताओं का दिल जितना भी शुरू कर दिया है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित राम असारे दोहरे ,राज कपूर, दीपक, अंगद सिंह, सीमा देवी सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शाकिर हुसैन के द्वारा कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण करवाई गई।इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी का पटुका उड़ाते हुए पार्टी में शामिल किया और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *