ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर के रेलवे रोड स्थित ब्लॉक परिसर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे जोश और देशभक्ति के उत्साह के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा रेलवे रोड से होते पृथ्वीदरवाजा स्थित शिवाजी मूर्ति तक पहुंची। यहां यात्रा का समापन राष्ट्रभक्ति के नारों और जयघोष के बीच हुआ।
यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और अमर शहीद अमर रहें जैसे गगनभेदी नारे लगते रहे। जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। भाजपा पदाधिकारियों ने शिवाजी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा,जिला महामंत्री जीएस राठौर, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, भाजपा नेत्री रश्मी दुबे, पूर्व चेयरमैन सुनील चक, चेयरमैन डॉ.शरद गंगवार, अरुण दुबे, ओमकारेश्वर पाठक, अमरदीप दीक्षित, अवधेश दिवाकर, देवेंद्र दुबे, राघव त्रिपाठी, सागर दुबे, रिषीपाल सिसोदिया, अमर गुप्ता, सागर गुप्ता, अखिलेश शर्मा, शिवांश तिवारी, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *