राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में किसानों ने किया दिल्ली मार्ग जाम,नाराज किसानों ने निकाला पैदल मार्च जमकर की नारेबाजी
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मण्डी समिति सभा स्थल पर पहुंचे। जहां शासन व प्रसाशन की तरक से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसपर नाराज किसानों ने पैदल मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। दिल्ली मार्ग पर किसान धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर शासन व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर चौधरी श्योराज सिंह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कंपिल बाईपास रोड़ स्थित मण्डी समिति पहुंचे। जहां शासन व प्रशासन से कोई भी अधिकारी मौजूद न होने पर नाराजगी जाहिर की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के ट्रांसपोर्ट चौराहे पर पहुंचे। जहां सभी कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। किसानों के धरने पर बैठते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। थोडी ही देर में मण्डी चौकी प्रभारी विघा सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मण्डी चौकी प्रभारी से उच्चाधिकारों को बुलाने की मांग की। किसानों के घरने से लगभग आघे धण्टे तक दिल्ली मार्ग जाम रहा। कोतवाली प्रभारी राम अवतार मौके पर पहुंचे। जहां उन्होने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत की। बातचीत के बाद किसनों ने धरना समाप्त किया। राष्ट्रीय अध्यध कार्यकर्ता के साथ वापस मण्डी समिति पहुंचे। किसानों के मण्डी समिति पहुंचते ही मौके पर तहसीलादर विक्रम सिंह चाहर व क्षेत्राघिकारी जय सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानो की मांग को लेकर शासन व प्रशासन से वार्ता की। इस दौरान अजीत पटेल दीपू राठौर, शिव नन्दन, धर्मेन्द्र मिश्रा, अंकुर वर्मा, प्रवेश कुमार, उपेन्द्र पाल, अंकित गंगवार, वीरेन्द्र सिंह व सतेन्द्र अवस्थी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Comment