ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/फर्रुखाबाद
तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का संकट अभी कम नहीं हुआ है। है। प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में पूरी तरह सक्रिय है। तहसील क्षेत्र के अब तक करीब 74 गाँव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं, जिनमें 18100 परिवार रहते हैं। प्रभावित गांवों की कुल जनसंख्या लगभग 65,100 है। प्रशासन ने राहत कार्य के लिए 8 स्टीमर और 53 नावें लगाई हैं। अब तक 66 लोगों को शरणालयों में भेजा गया है। वहीं बाढ़ जनित घटनाओं में पांच लोगों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है।
राहत सामग्री के रूप में अब तक 5078 खाद्यान्न किटें बाढ़ पीड़ितों को वितरित की गई हैं। बाढ़ से प्रभावित गांवों में 1211 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। एसडीएम अतुल कुमार ने बताया कि प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *