ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद। जानलेवा फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो लोगों को जेल भेज दिया। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कालोनी लोकों रोड फतेहगढ़
निवासी आशीष सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें कहा कि उनके ऊपर जानलेवा फायरिंग की गई। मामले में नामजद आरोपी प्रताप सिंह चौहान पुत्र अरुण कुमार निवासी दुर्गा कालोनी भोलेपुर व दिनेश सिंह राठौर निवासी लोकों रोड भोलेपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से
एक बंदूक 12 बोर, 6 ज़िन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए। अपर पुलिस अधीक्षक डा संजय सिंह ने बताया कि दो जानलेवा हमले के
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।