ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना

फर्रुखाबाद।

मवेशी चराने गये 20 बर्षीय युवक की हत्या कर दिये जाने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। थाना कमालगंज के ग्राम उमराय नगला निवासी रघुवीर सिंह का 20 बर्षीय पुत्र संजेश सुबह मवेशी चराने गांव बालों के साथ गया था। करीब तीन बजे संजेश के मवेशी इधर उधर भागने लगे तो साथियों ने संजेश के घर फोन कर घटना की जानकारी देते हुए पूछा क्या संजेश घर पर चला आया है यहां पर नहीं दिख रहा है। इसी सूचना पर परिजन संजेश को तलाशने के लिए 4 बजे निकले परिजन ग्रामीणों के साथ संजेश को तलाश कर रहे थे करीब 4:30 बजे संजेश का शव ग्राम नथुआपुर के रघुवीर के बाग में पड़ा था। उसके माथे पर गहरा घाव था अनुमान लगाया कि संजेश पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सूचना मिलने पर कमालगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के सहयोग से संजेश को कमालगंज सीएचसी पहुंचाया। डाक्टर ने संजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने छानबीन शुरू की।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *