ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। समाजवादी पार्टी महिला सभा ने विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से पिछड़ी जातियों, यादव, मुस्लिम और अन्य समाजवादी समर्थक मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में काटे जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि लगभग 18 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब किए गए हैं, जबकि शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं की जा रही है। महिला सभा ने चेतावनी दी कि अगर मतदाता सूची में की गई गड़बड़ी को जल्द दूर नहीं किया गया तो जनपद में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुँचा रही है और जानबूझकर सपा समर्थकों को मतदान से वंचित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। अंगूरी दहाडिया प्रदेश सचिव महिला सभा ने कहा कि भाजपा सत्ता और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर वोटों की चोरी कर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से जान बूझकर सपा से जुड़ी पिछड़ी जातियों के नाम काटे गए हैं। 2022 विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने 18 हज़ार शपथपत्र चुनाव आयोग को दिए थे, लेकिन भाजपा और आयोग की मिलीभगत के चलते एक का भी सही जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन जांच से भाजपा की “चोरी” की पोल खुल जाएगी। सपा महिला सभा की कन्नौज जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि मतदाता सूची से काटे गए 18 हज़ार नामों की शिकायत पर संज्ञान लेकर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी वैध मतदाता का नाम अवैध रूप से न हटाया जा सके।
प्रदर्शन में सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष कंचन कन्नौजिया के साथ अंगूरी दहाडिया, दमयंती कटियार, रूपरानी, लक्ष्मी, रामदुलारी, पिंकी, पूनम, बबीता,सदाप्यारी,रमा, दरोगा कटियार, सनोज यादव, रामनिवास कनौजिया, योगेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *