×

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज

फर्रुखाबाद मंडी समिति के मैदान में धूं धूं कर जला रावण का

पुतला, जश्न में डूबे लोगदेशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडी समिति के मैदान में आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य मंचन किया गया। जिसके बाद मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को जलाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी से चमक उठा। दशहरा के पर्व पर कोई खलल न पड़े इसलिए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।रावण दहन के दौरान जमकर श्री भगवान राम के नारे लगाए गये वही लोगों ने जमकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया हुई। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का जीवंत मंचन किया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहरा कर रावण का वध किया। जिसके बाद मैदान में लगे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आग लगायी गयी। करीब आधे घंटे तक लगातार आतिशबाजी होती रही। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। मैदान में मौजूद लोगों ने रावण दहन की इन तस्वीरों को अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, राम प्रकाश यादव, संजय गुप्ता, अमित सेठ,कमलेश चंद्र गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, बालक राम यादव, अभिशेख अग्रवाल, डाo प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, कौशल किशोर भारद्वाज, संजीव गुप्ता, सुबोध गुप्ता, नीरज गुप्ता, पवन कौशल, प्रतीक कौशल, रजनेश यादव, अनिल गुप्ता, आशीष गुप्ता, आलोक गुप्ता, प्रवीन यादव, सचिन रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

Post Comment

You May Have Missed