रिपोर्ट संजीव कुमार सक्सेना।

जहानगंज/फर्रुखाबाद।
जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पजुखिरिया में ग्रामीण समर पाल कोरी ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह एवं थानाध्यक्ष ने मामले की जांच पड़ताल की। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पजूखिरिया निवासी 40 वर्षीय समर पाल का शव आज सुबह करीब 5 बजे छात्र नेता शरद श्रीवास्तव के फार्म के सामने चकरोड में पड़ा देखा गया। समर पाल के माथे पर गोली का घाव था।शव के पास ही तमंचा पड़ा था। बताया गया कि समर पाल शरद श्रीवास्तव के फार्म पर नौकरी करते थे।बीती रात चार मजदूर फार्म पर लेटे थे अन्य तीनों मजदूर फार्म पर लेटे रहे। उन्हें रात भर घटना की जानकारी नहीं मिली। समर पाल का शव देखे जाने पर आज सुबह ही लोगों को घटना की जानकारी हुई। भतीजे हरिनंदन ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर संजय सिंह ने मीडिया को बताया की प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है। कि समर पाल ने गोली मारकर कर आत्महत्या की है। तमंचा उसके हाथ में था पेंट की जेव में एक कारतूस मिला है।घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है।फारेसिस साक्ष्य जुटाए गए।