डॉ नवल किशोर ने तेज प्रताप यादव को पहनाया चांदी का मुकुट
ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।
फर्रुखाबाद।
संकिसा के बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध विहार के कार्यक्रम में डॉ नवल किशोर शाक्य ने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। सायं भिक्षु संघ ने महापरित्राण पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बोधगया बिहार के भंते नंदवंश, भंते नागसेन, भंते धम्मदीप, भंते मंगल वर्धन, भंते शीलवंश ने धर्म देशना की। पूर्व सांसद एवं करहल विधानसभा से सपा के घोषित प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने बीते दिन बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध विहार के महापरित्राण पाठ एवं धर्म देशना सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पहुंचे थे।
बोधि पुस्तकालय एवं महासमता बुद्ध विहार संकिसा के अध्यक्ष भिक्षु चेतसिक बोधि आदि भिक्षुओं ने पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के लिए विशेष परित्राण पाठ व मंगल कामनाएं की। कार्यक्रम में जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा भी शामिल हुए। डॉक्टर नवल किशोर शाक्य ने बुद्ध के आदर्शों की चर्चा के दौरान सपा नेता बाबू सिंह कुशवाहा के द्वारा शिक्षा के लिए महाविद्यालय खुलवाए जाने का उल्लेख किया। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने डॉ नवल किशोर से कहा कि यदि वह जिले में जगह उपलब्ध करा दें तो वह डिग्री कॉलेज खुलवा देंगे।
कार्यक्रम में महाराज सिंह शाक्य, राज्य मंत्री इंजी0 प्रेम सिंह शाक्य, सत्यभान सिंह शाक्य उर्फ सत्ते, अलीगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक रत्न शाक्य, शाक्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक शाक्य, श्रीमती प्रियंका शाक्य अलीगंज के मुकेश यादव उर्फ मुक्का भैया आदि समर्थक मौजूद रहे। दिल्ली के इंजीनियर संघ दीप, प्रिय रत्न व बरेली के राम बहादुर मौर्य ने भोजन दान किया। राष्ट्रीय सहायता संगठन कायमगंज के अध्यक्ष कुलदीप शाक्य ने अनुयायियों को चाय पिलवाई। जबकि मैनपुरी के अनुज प्रताप शाक्य व डॉक्टर सनोज शाह ने खीर का वितरण किया।
[7:30 pm, 17/10/2024] +91 70079 06310: ,
Post Comment