उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के मण्डल अधिवेशन में समस्याओं को लेकर मंथन
![](http://eastindiatimes.in/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241016-WA0130-1024x576.jpg)
*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट के मण्डल अधिवेशन में समस्याओं को लेकर मंथन* (ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुआँधार) ठठिया/कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन गुट कानपुर मंडल का अधिवेशन गुरुवार को कन्नौज जिले के ठठिया कस्बा स्थित आर. वी. शिक्षा. सदन इंटर कॉलेज कुरियाना में संपन्न हुआ।मुख्या अतिथि के रूप में उपरोक्त गुट के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।कार्यक्रम के आयोजक के रूप में राज बहादुर यादव रहे। कार्यक्रम में वित्त विहीन शिक्षकों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे,जिलाध्यक्ष सपा कलीम खान, विजय द्विवेदी, मनीष यादव डम्पी, यस दोहरे, डा. व्यास मुनि, जितेंद्र यादव, अशोक दुबे, विजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, लाल सिंह, सहित कई कॉलेजों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
Post Comment