ईस्ट इंडिया टाइम्स मनोज जौहरी।

फर्रुखाबाद।
यातायात के नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त दिखी| कुल 135 वाहन चालकों का चालान किया गया|
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार नें शहर के प्रमुख चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया| अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों की जानकारी देनें के साथ ही वैध लाइसेंस, वैध फिटनेस, प्रदूषण, बीमा के वाहन चलाना, मादक पदार्थों का सेवन न करना, सड़क पर स्टंट न करना, सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग, हेलमेट लगाकर वाहन चलाना, ट्रिपलिंग न करना आदि के बारे में जागरूक किया गया और यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट, स्टिकर वितरित किए गया। कार्यवाही के एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं में 135 का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *