×

आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य तत्परता से किया जाए

चिकित्सक समय पर उपलब्ध नही होगें तो मरीजों का इलाज कैसे होगा संभव

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष में किया सौ शय्या का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा सौ शैया अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। वार्ड में भर्ती मरीजों से पूछताछ की। आयुष्मान केन्द्र का भ्रमण कर अधिक से अधिक लोगो के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान बुधवार को प्रातः जिला महिला चिकित्सालय पहुंची। उन्होने सौ सैय्या अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना। आयुष्मान केन्द्र पर जाकर अधिक से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए, जिससे आयुष्मान कार्ड धारकों को इस योजना का लाभ मिल सकें, सरकार का यह जन हितैषी कार्यक्रम है, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न हो, निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त की। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. नवीन जैन से कहा कि अगर चिकित्सकों की उपलब्धता समय पर नही रहेगी तो मरीजों का इलाज कैसे संभव हो सकेगा। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वालें भोजन एवं दवाओं की जानकारी दी। साथ ही नवजात शिशुओं के जन्म के समय उनके वजन की भी जानकारी प्राप्त की। महिला आयोग की अध्यक्ष को यह भी अवगत कराया गया कि सभी बच्चों का नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्हे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सही पाई गयी। उन्होने मरीजों से यह भी जानकारी चाहीं, कि चिकित्सक आपको दिन में कितनी बार देखने आतें है। निरीक्षण के दौरान सीएमएस नवीन जैन, जिला प्रोवेशन अधिकारी सहित सम्बन्धित चिकित्सक आदि उपस्थित रहें।

Post Comment

You May Have Missed