सीपी विद्या निकेतन में साइबर क्राइम से बचने के लिए छात्र-छात्राओं को पुलिस ने बताये उपाय
ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान
कायमगंज/फर्रुखाबाद
आज विद्यालय परिसर में बढ़ते हुए साइबर क्राइम और बालक बालिकाओं के सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में हुआ। इस संगोष्ठी में मंडी समिति चौकी प्रभारी अवधेश जी के द्वारा बच्चों को इस संबंध में विशेष जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल विभिन्न रूपों में मोबाइल फोन और इंटरनेट के द्वारा लोगों को ठगा जा रहा है। इससे बचने के लिए उन्होंने अनेक उपाय और सजग होने पर जोर दिया। ओटीपी को अनजान व्यक्ति से साझा न करें। अंजान काल को यथासंभव न उठाएं। यदि ऐसे काल से आपको परेशान/ डराने का प्रयास किया जाता है। तो तुरंत हेल्पलाइन 112 या 1930 पर फोन करें। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जानकारी प्रदान किए। इस अभियान में कायमगंज के दो अन्य पुलिस भी सहयोग किए। इसमें स्कूल के सभी बच्चे शिक्षकगण उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने इस कार्यक्रम का सहयोग करने के लिए उन सभी का स्वागत व आभार व्यक्त किया।
Post Comment