×

लोकतंत्र सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट आदिल अमान

कायमगंज/कम्पिल/फर्रुखाबाद
बीमारी के चलते लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी का निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना प्रशासन को दी। प्रशासन की मौजूदगी मे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया ।
कम्पिल क्षेत्र के गाँव अलियापुर निवासी जमादार सिंह यादव (85) की बीमारी के चलते बुधवार सुबह करीब 6 बजे मौत हो गयी। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे।मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। पत्नी बिटोली देवी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। मृतक जमादार के कोई पुत्र नहीं है। तीन पुत्रिया मीरा, साधना, रेखा है। तीनो पुत्रिया विवाहित है। जमादार सिंह के बड़े भाई शिव बहादुर सिंह की भी करीब 25 साल पहले मौत हो चुकी है। स्थानीय विधायक के पति अजीत गंगवार ने गाँव पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना प्रकट की। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने परिजनों से शोक सवेदना प्रकट की। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। एस ओ कंपिल विश्व नाथ आर्या भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।इस दौरान भारी संख्या मे ग्राम वासी मौजूद रहे।
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने 25 जून 1975 को देश मे आपात काल की घोषणा की। विरोधी पार्टी के नेताओं को जेल मे डाल दिया गया। 14 नवंबर 1975 को विधान परिषद सदस्य ग्रीस चंद्र तिवारी के साथ सरकार के विरोध मे जेल गये।
जमादार सिंह यादव अपने जीवन काल मे आर एस एस से जुड़कर भी देश सेवा के कार्य मे जीवन भर लगे रहे।

Post Comment

You May Have Missed