बार एसोसिएशन चुनाव: अध्यक्ष पद पर टाई, सचिव बने पंकज शुक्लारिपोर्ट आदिल अमानकायमगंज/फर्रुखाबादमुंसिफ कोर्ट परिसर में गुरुवार को कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के बाद घोषित परिणाम में सचिव पद पर पंकज शुक्ला विजयी रहे, जबकि अध्यक्ष पद पर अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को बराबर मत मिलने से परिणाम अधर में लटक गया।कायमगंज बार एसोसिएशन का चुनाव गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें कुल 68 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तीन बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू की गई।घोषित परिणामों के अनुसार सचिव पद पर पंकज शुक्ला ने 33 मत पाकर जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर मनीष प्रताप सिंह ने 25 वोट हासिल किए। उप सचिव पद पर राजकुमार 34 वोट के साथ विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर आर्येंद्र सिंह ने 36 मत पाकर सफलता हासिल की। वहीं ऑडिटर पद पर प्रणवीर मिश्रा 34 वोट से विजेता बने। सबसे रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर देखने को मिला। यहां त्रिकोणीय संघर्ष में अतेंद्र पाल सिंह और विनोद गंगवार को समान 24-24 वोट मिले, जबकि शफीक खां को 20 वोट मिले। बराबरी की स्थिति के चलते अध्यक्ष पद का फैसला नहीं हो सका। एल्डर्स कमेटी ने घोषणा की कि शुक्रवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा।मतदान और मतगणना के दौरान भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे और पूरे दिन कोर्ट परिसर चुनावी माहौल में सराबोर रहा।

बिग ब्रेकिंग संभल

संभल- में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर एक बजे पहुंचेंगे संभल,संभल के पंवासा गांव में एक निजी इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी,बहजोई के…

दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ थाना कोतवाली पर 9 दिसंबर को शिकायत किया गया था कि शाम को शौच के लिये जाते समय पंकज कुमार ने वादिनी के साथ छेडखानी किया तथा शोर गुल…

राजभर बोले: अखिलेश को सीबीआई और ईडी का डर, रात को गुलदस्ते लेकर पहुंचते हैं योगी-मोदी की शरण में

पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर सभी सीट जीतने का दावा किया है। कहा कि सीट बंटवारे को लेकर कोई मतभेद और…

You missed