*

रिपोर्ट आदिल अमान कायमगंज/ईस्ट इंडिया टाइम्स

फर्रुखाबाद भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। पंचायत में सर्वसम्मत से कहा गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज में जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता। कर्मचारी सब धन उगाही, सुविधा शुल्क लिए कोई कार्य नहीं करते हैं। कस्बा कायमगंज में कटखने बंदरों की वजह से लोगों को राह निकलना मुश्किल हो गया है। कईयों की मौत हो चुकी है। बच्चे सुबह स्कूल जाने से घबराते हैं। कर्मचारी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनता जबकि नियम है कि 30 से 45 दिनों तक में मृत्यु प्रमाण पत्र देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा जांच सभासद की रिपोर्ट देने के बाद नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देता। वही निगम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में डाली गई लाइन पेय जल के लिए 5 साल व्यतीत हो चुके हैं चालू नहीं की गई। पेयजल के लिए गंदा पानी आ रहा है पानी की टंकियों की सफाई नहीं की जा रही है टंकियों पर मधुमक्खियां ने डेरा बना लिया है। वही जवाहर गंज में शॉपिंग कंपलेक्स है बारात घर है पर आज तक उसकी सफाई पुताई नहीं की गई। नगर पालिका द्वारा गलियों का निर्माण कराया गया है इसमें भारी भ्रष्टाचार है। नगर पालिका की अधिकांश लाइटे नहीं जलती है। उन्होंने डीजल चोरी का आरोप लगाया। आगे कहा गया बड़े बाबू राम भवन यादव को करीब आठ सालों से अधिक समय तैनाती को हो गया है। शासन की नीति के अनुसार 3 वर्षों में तबादला होना चाहिए। कस्बा में पुलगालिव से लेकर सी पी स्कूल तक व रेलवे रोड से ट्रांसपोर्ट, गंगा दरवाजा तक भारी अतिक्रमण है उसकी समस्या का समाधान होना चाहिए। इन्हीं सब समस्याओं को लेकर बाकियों ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी का पुतला दहन कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *