×

जय श्री परशुराम सेवा समिति छिबरामऊ कन्नौज की कार्यकारिणी भंग

ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। जय श्री परशुराम सेवा समिति छिबरामऊ कन्नौज के अध्यक्ष सर्वेश कुमार तिवारी ने जनपद की कार्यकारिणी को भंग करते हुए बताया कि कुछ पदाधिकारिऔ द्वारा संगठन विरोधी गतिविधियों को देखते हुए तथा अपने दायित्व का दुरुपयोग व समिति के ग्रुप में अनर्गल अफवाहें फैलाने तथा समिति के दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वाह न करने और 29 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित श्री परशुराम भगवान जी के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा को न निकालने देने का लगातार दबाव बनाने की वजह से तत्काल प्रभाव से अग्रिम सूचना तक कार्यकारिणी भंग की जाती है। तथा 29 अप्रैल 2025 को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी तथा जल्द से जल्द नए संगठन के तहत नई कार्यकारिणी का चुनाव किया जाएगा। ताकि भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर प्रस्तावित 29 अप्रैल 2025 को नगर छिबरामऊ कन्नौज में एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जा सके।

Post Comment

You May Have Missed

preload imagepreload image