ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल

फिरोजाबाद / स्वंय सहायता समूह की महिलाओं के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन के प्रयासों के चलते जनपद के 9 विकास खण्डों के 1025 स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि (सी0आई0एफ0) धनराशि रुपए 15,37,50,000) 15 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपए प्राप्त हुई है। इस धनराशि से ग्रामीण क्षेत्रों की समूहों से आच्छादित महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा निरंतर यह प्रयास किया जा रहा है कि, महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने। और समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों को बनाने में आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। समूह की महिलाओं के द्वारा कांच की चूड़ियां, कांच के कंगन, कांच के खिलौने, कांच की मूर्तियां आदि बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा इनके द्वारा गोवंश के गोबर से दीपक, मूर्तियां, माला आदि बनाई जा रही हैं। जिलाधिकारी का यह भी प्रयास है कि, ज्यादा से ज्यादा महिलाएं समूहों से जुड़े जिससे उनकी आत्मनिर्भरता तो बड़े ही, साथ ही वह अपने परिवार के लिए एक मजबूत स्तंभ भी बन सकें।