ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।

फिरोजाबाद / धूमधाम से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली गई जनपद के भक्तों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया।
शोभा यात्रा राजा दालमिल से प्रारंभ हुई जिसमें मुख्य अतिथि स्व रामवीर उपाध्याय के भाई रामेश्वर उपाध्याय व सौरभ उपाध्याय, कौशल किशोर उपाध्याय व शोभायात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने आरती उतार कर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी, काली अखाड़ा, घोड़े आदि कई झांकियो के साथ भगवान परशुराम का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।
शोभा यात्रा में प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही व सर्व समाज द्वारा शोभायात्रा मार्ग पर मीठे पानी (शरबत) की भी व्यवस्था की गई एवं जगह जगह भगवान परशुराम की आरती उतार माल्यार्पण कर किया भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा अध्यक्ष आशू उपाध्याय ने सभी विप्र बंधुओं का धन्यवाद किया।
शोभायात्रा में मुख्य रूप से अशोक शुक्ला, वीनेश शर्मा, सतीश शास्त्री, श्रीओम शर्मा, हरिओम शर्मा रगी, बसंत शर्मा, विष्णू उपाध्याय, मयंक रावत, गोपाल भारद्वाज, निक्की शर्मा, रितिक उपाध्याय, शिवम शर्मा, गोपाल उपाध्याय, बंटी उपाध्याय, रजत उपाध्याय, गौरव मिश्रा के साथ सैकड़ों विप्र बंधुओं उपस्थित रहे।

By eid eid

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *