ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक ग्रामीण का शव मक्के के खेत के पास नीम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही आधा दर्जन लोगों पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू करते हुये मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। परिजनों के मुताबिक सदर कोतवाली कन्नौज के गांव आसकरनपुर्वा गांव निवासी अबकल कश्यप बीते रविवार की रात अपने घर से निकले थे। काफी समय गुजरने के बाद भी जब अबकल वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने उपरोक्त गांव से लापता ग्रामीण के घर से थोड़ी ही दूरी पर एक मक्का के खेत के निकट नीम के पेड़ के सहारे फांसी के फंदे से लटका हुआ ग्रामीण का शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की सूचना जब अबकल के परिजनों तक पहुंची तो परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। यहां परिजनों ने फांसी के फंदे से लटक रहे ग्रामीण की पहचान अबकल के रूप में की। सूचना के बाद मौके पर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची, और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू की।
इस बीच पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी गई। वहीं ग्रामीण की मौत पर परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला जारी था।
मृतक के परिजनों का आरोप था कि, अबकल का गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था, और इन लोगों ने अबकल को घर में घुसकर उठा ले जाने और जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक की पत्नी का आरोप था कि धमकी देने वाले आधा दर्जन लोगों ने ही अबकल की हत्या कर शव को टांग दिया है।
घटना की जानकारी पर सपा नेत्री शशिमा सिंह भी गांव पहुंची। यहां उन्होंने मामले की सही जांच करवाये जाने और दोषियों पर कार्यवाही का आश्वाशन भी परिजनों को दिया है।
उपरोक्त मामले में कोतवाल जितेंद्र प्रताप ने बताया कि, घटना की जांच पड़ताल शुरू की जा चुकी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटनाक्रम की तस्वीर और मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल मृतक के शव पर परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।

By jamal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *