ईस्ट इंडिया टाइम्स राजेन्द्र सिंह धुऑंधार

कन्नौज। पूर्व ब्लाक प्रमुख नबाब सिंह यादव और उनके छोटे भाई नीलू यादव को सोमवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। गैंगस्टर एक्ट मामले में दोनों को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों जिनमें नबाब सिंह यादव को बांदा और नीलू यादव को कौशांबी जेल से लाकर न्यायालय में पेश किया गया। बताते चलें कि,नबाब सिंह पर नाबालिक से रेप केस का आरोप है, उन्हें पॉक्सो केस में पहले जमानत मिल चुकी है। दोनों भाइयों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की थी। इसी मामले में विगत समय दोनों को कन्नौज जिले की अनौगी जिला कारागार से आरोप प्रत्यारोप के कारण बांदा और कौशांबी जेल में शिफ्ट किया गया था।
सोमवार को दोनों आरोपियों की न्यायालय में पेशी की जानकारी पर उनके समर्थक भी जिला न्यायालय पहुंचे थे।
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, यहां गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद दोनों भाइयों को वापस जेल भेज दिया गया।