ईस्ट इंडिया टाइम्स रिपोर्ट सौरभ अग्रवाल।


फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में कोर्ट मैरिज के डेढ़ साल बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में ही उसका शव फंदे पर लटका मिला। मृतक की पत्नी शुक्रवार को उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही वह अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशवाह नगर सत्कार टाकीज के पास कोटला रोड निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार ने घर से चंद कदम दूर रहने वाली मालती देवी से कोर्ट मैरिज की थी। मालती देवी की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले भी वह दो पतियों को छोड़ चुकी है। शनिवार को दीपक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के तयेरे भाई अंशुल कुमार ने बताया परिजनों से बगावत करके उसने मालती के साथ डेढ़ साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। उसके छह माह का बच्चा भी था। किसी बात को लेकर उसका मालती से विवाद हुआ था।शुक्रवार को मालती बिना बताए घर से बच्चे को साथ लेकर चली गई।युवक ने आज यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर संजुल पांडे का कहना है पारिवारिक क्लेश में युवक ने आत्महत्या की है। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।